*अभिनेता निर्भय यादवने मुंबई में मम्मी पप्पा का नाम रोशन किया बॉलीवूड में*
गोरखपुर मंडल के सलेमपुर, देवरिया निवासी निर्भय यादव का फिल्म जगत में इन दिनों डंका बज रहा है। पटना, मुंबई से लेकर दक्षिण भारत तक इनके अभिनय का जलवा दिख रहा है। किसी भी हिंदी भाषी कलाकार का दक्षिण भारत में बेस्ट अवार्ड के लिए चुना जाना प्रत्येक हिंदी भाषियों के लिए गौरव की बात है।आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में विगत माह लेखक, निर्देशक व अभिनेता निर्भय यादव को बेस्ट इंडिया लेवल अवार्ड से सम्मानित किया गया। व निर्देशक निर्भय यादव की फिल्म 'ओनली सिक्स' जल्द ही पर्दे पर आने वाली है, जो मंगलामुखी किन्नरों पर आधारित अपने आप में अनोखी फिल्म होगी। इसके अलावा फिल्म 'सिंगर' के निर्माता भी निर्भय यादव हैं, जो इन दिनों पूर्वांचल में हिंदी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए दौरे पर आए हुए हैं।निर्भय यादव ने बताया कि उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भोजपुरी और हिंदी थिएटर से की थी। कई वर्षों के संघर्ष के बाद आज उन्हें दक्षिण भारत में यह बड़ा सम्मान मिला है। उनकी आने वाली फिल्म 'ओनली सिक्स' समाज में किन्नर समुदाय की वास्तविक स्थिति और उनके संघर्ष को दर्शाती है। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, हैदराबाद और गोरखपुर में पूरी हो चुकी है।उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें सही प्लेटफॉर्म की जरूरत है। वह चाहते हैं कि गोरखपुर और देवरिया जैसे छोटे शहरों से भी बड़े पर्दे के कलाकार निकलें। इसी उद्देश्य से वह जल्द ही गोरखपुर में एक एक्टिंग वर्कशॉप शुरू करने वाले हैं, जिसमें गरीब और प्रतिभाशाली युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।बेस्ट इंडिया लेवल अवार्ड से सम्मानित होने पर फिल्म निर्माता व अभिनेता अशोक जगदीश प्रजापति, निर्देशक, संगीतकार व अभिनेता पिंटू प्रीतम, अभिनेता व निर्माता अनिल पांडेय 'चुलबुली', धर्मनाथ गौड़, गीता यादव सहित पूर्वांचल के कलाकारों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

