राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

 राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड का वार्षिक अधिवेशन संपन्न


 



स्काउट जीवन जीने की कला है अभिभावक अपने बच्चों को अवश्य जोड़ें---भनोत



खाटू श्याम जी। कस्बे के सूरत भवन में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ खाटू श्याम जी का वार्षिक अधिवेशन बुधवार को संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम के अध्यक्षता स्थानीय संघ खाटू श्याम जी के प्रधान एडवोकेट जनार्दन शर्मा ने की। वहीं मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सचिव रवि नंदन भनोत, विशिष्ट अतिथि सीओ गाइड आचू मीना, जिला कमिश्नर हेड क्वार्टर चुरु संजय कुमार सहगल थे।

अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती एवं बाबा श्याम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रार्थना एवं परिचय सत्र के बाद अतिथियों का सम्मान किया गया। स्थानीय संघ खाटू श्याम जी के सचिव विष्णु शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ‌। वही कोषाध्यक्ष रमेश कुमार योगी ने आय व्यय का प्रस्तावित एवं वास्तविक बजट पारित किया। जिनको सदन के द्वारा ध्वनि मत से पारित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खाटू श्याम जी के प्रिंसिपल बनवारी लाल कुमावत ने कहा कि स्काउट आंदोलन सह शैक्षिक गतिविधि है, इससे बालक का सर्वांगीण मानसिक विकास होने के साथ उसमें सेवा एवं अनुशासन की भावना जागृत होती है। उपप्रधान महेश कुमार शर्मा ने स्काउट गाइड के सेवा कायों की सरहाना करते हुए संख्यात्मक बढ़ोतरी की बात कही। पूर्व राज्य सचिव भनोत ने कहा कि स्काउट गाइड जीवन जीने की कला है। दुनिया के विभिन्न देशों में चलने वाली स्काउटिंग गाइडिंग गतिविधियां सभी विद्यालयों में नियमित एवं नियोजित ढंग से संचालित की जानी चाहिए। कहां की सेवा के मामले में जिले एवं राजस्थान में ही नहीं देश के सबसे बड़े सेवा शिविर के रूप में बाबा श्याम के लकी मेले के दौरान काफी तादात में स्काउट गाइड रोवर रेंजर सेवा के जज्बे को बरकरार रखते हैं जो एक मिशाल है। इन्होंने स्थानीय संघ खाटू श्याम जी के शुरुआती दौर से लेकर वर्तमान तक की उपलब्धियां के बारे में विस्तार से चर्चा की।। एडवोकेट जनार्दन शर्मा ने अपने उद्बोधन में स्काउट गाइड सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए आजीवन सदस्यों एवं बालचर संघ खाटू श्याम जी के पूरे परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। एडवोकेट शर्मा ने स्थानीय संघ के उत्तरोत्तर प्रगति का श्रेय समस्त स्काउट परिवार खाटू श्याम जी को दिया। उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित करने वाले स्काउट को सम्मानित किया गया। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खाटू श्याम जी एवं बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल को सहायक जिला कमिश्नर नियुक्त किया गया। बालिका विद्यालय के प्रिंसिपल बलवीर सिंह सामोता, श्रीराम शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किया। प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर डॉ चंद्र प्रकाश शर्मा ने सभी भाषाओं की जननी संस्कृत भाषा में अपने विचार व्यक्त कर कार्यक्रम को नया मोड़ ले ही क्षय क्षय दिया।इस मौके पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त रवि नंदन भनोत, सीओ गाइड आचू मीना, प्रधान एडवोकेट जनार्दन शर्मा, सचिव विष्णु शर्मा,सहायक सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार योगी, उप प्रधान महेश चंद शर्मा, जिला कमिश्नर चूरू संजय सहगल, एडीसी कैलाश चंद्र वर्मा, पलसाना सचिव पवन कुमार शर्मा,संयुक्त सचिव रीटा शर्मा, आजीवन सदस्य मुरली गोयल, रितु गोयल, लक्ष्मण सिंह गढ़वाल, सुनील कुमार स्वामी, गोपाल सिंह, राधेश्याम कुमावत, पूजा सांवरिया, राजेंद्र प्रसाद कुड़ी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।कार्यक्रम का शानदार एवं प्रभावी संचालन सचिव विष्णु शर्मा ने किया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने