राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसजनों ने मनाया सद्भावना दिवस*

 *राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसजनों ने मनाया सद्भावना दिवस*




*भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को किया नमन,कांग्रेसजनों ने देश की एकता-अखंडता और भाईचारे का संकल्प दोहराया*


निंबाहेड़ा,20 अगस्त,(ज़ाकिर हुसैन)

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्म जयंती के अवसर पर गुरुवार को निंबाहेड़ा में कांग्रेसजनों ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। निंबाहेड़ा ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में छोटी सादड़ी मार्ग स्थित राजीव नगर,कासोद कच्ची बस्ती चौराहा पर सुबह 11 बजे कार्यक्रम आयोजित हुआ। कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण,तकनीकी प्रगति एवं संचार क्रांति को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवा शक्ति पर विश्वास करते हुए देश को आधुनिक तकनीक और नई सोच के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया। उनकी जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, शांति, समानता एवं सांप्रदायिक सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।


कांग्रेसजनों ने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता तथा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करना ही राजीव गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान “स्वर्गीय राजीव गांधी अमर रहें” एवं “भारत रत्न राजीव गांधी अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।


*बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे उपस्थित*

कार्यक्रम में इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा,गोपाल आंजना,महासचिव मनोज पारख,नुसरत खान, निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी,विधि मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सोलंकी,नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी,चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान, नगर सेवादल मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता,राजीव गांधी पंचायती राज विभाग नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल,नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी,कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जीवन आंजना,नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शम्शू क़मर मंसूरी,महासचिव समुंद्र सिंह गुंडुसुर,जावेद खान,सचिव धीरज नगरिया,आशीष अग्रवाल,दुर्गेश्वर भराडीया,कार्यकारिणी सदस्य उमरद्दीन घोसी,जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ खेमराज उर्फ कालू कुमावत,स्थानीय निकाय विभाग जिला सचिव रमेश चन्द तेली,शांतिलाल लाड़ना,पूर्व पार्षद खेमराज मेघवाल,माणक साहू एवं कनेरा युवा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल मेघवाल,वार्ड अध्यक्ष हजारीलाल मेघवाल,शाहिदा बेगम,मोहम्मद हसन शेख़,गोविंद गग्गड,संजय भाम्बी,पूर्व पार्षद प्रतिनिधि रामगोपाल वैष्णव,अजीत जैन,यू एस शर्मा,दिलखुश मीणा,दिनेश बाथरा,दिलीप सिंह,अविनाश मोहनपुरिया,इदरीस गौरी,अमजद मेव,ताराचंद मेघवाल,किशनलाल,नन्नू खान,किशन रंगास्वामी,विष्णु मीणा एवं कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेसजनों ने सद्भावना,भाईचारे और जनसेवा की भावना को मजबूत करने तथा स्वर्गीय राजीव गांधी के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने