सेठ श्री मो. ही. परमार राजकीय संस्कृत विद्यालय सादड़ी में संस्कृत सप्ताह का भव्य समापन; विद्यार्थियों ने लगाई संस्कृत प्रदर्शनी

 

सेठ श्री मो. ही. परमार राजकीय संस्कृत विद्यालय सादड़ी में संस्कृत सप्ताह का भव्य समापन; विद्यार्थियों ने लगाई संस्कृत प्रदर्शनी


सादड़ी (पाली)। स्थानीय सेठ श्री मोतीलालजी एवं सेठ श्री हीराचन्द्रजी परमार राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, सादड़ी में 25 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक संस्कृत सप्ताह का भव्य आयोजन किया गया। सप्ताह भर चले इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सह-शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सप्ताह के दौरान श्लोक पाठ व गायन, संस्कृत निबंध लेखन, शब्द व श्लोक अंताक्षरी, संस्कृत भाषण एवं नाटक मंचन जैसी अनेक रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समापन दिवस पर आयोजित 'संस्कृत प्रदर्शनी' मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने खेलकूद सामग्री, फल, सब्जियां, विद्युत उपकरण, विज्ञान मॉडल, सौंदर्य प्रसाधन, लेखन सामग्री, रंग, बर्तन, वस्त्र एवं विभिन्न प्रकार के अनाजों व दालों को उनके शुद्ध संस्कृत नामों के साथ प्रदर्शित कर संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता व व्यावहारिकता को रेखांकित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री मीठालाल जी ने की। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षक अंतिमा यादव, सुरेन्द्र, महीपाल, दरबार सिंह, रतनलाल, रायसिंह, काजल वैष्णव, प्यारी कुमारी व मीरा कुमारी , भावेश कुमार का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने