*पाटन में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, गौतम लाइब्रेरी में हुआ भव्य आयोजन*
रिपोर्टर:- (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
पाटन। पाटन आदिवासी मीणा समाज सेवा समिति के तत्त्वावधान में कोटपूतली रोड स्थित गौतम लाइब्रेरी में 'विश्व आदिवासी दिवस' बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीणा समाज के अध्यक्ष सुवालाल मीणा ने की।
समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने आदिवासी समाज की संस्कृति, धरोहर, अधिकारों और समाज में शिक्षा के महत्त्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान समाज में एकजुटता बनाए रखने और युवा पीढ़ी को उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का कुशल व मंच संचालन श्री फतेहचंद जी द्वारा किया गया।
इस विशेष अवसर पर कैलाश मीणा भराला, इंद्र मीणा डोकन, प्रभु मीणा कोला का नांगल, महावीर मीणा न्यौराणा, माधोसिंह मीणा बल्लूपुरा, मदन मीणा, ब्रजकिशोर मीणा, सुगनचंद मीणा, महेश, मनोज कुमार मीणा खरकड़ा और अमरसिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी पधारे हुए अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।
