महाविद्यालय में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय, पाटन में आज योजना मंच, कौशल विकास एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, बचत, निवेश तथा वित्तीय निर्णयों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य **डॉ. मदन लाल मीणा** ने की। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए वित्तीय जागरूकता को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री सतीश यादव ने विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए बचत, बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन, सुरक्षित वित्तीय व्यवहार साइबर फ्रॉड के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम प्रभारी सुश्री ज्योति शर्मा ने मंच संचालन करते हुएआयोजन के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य श्रीमती किरण यादव, श्रीमती सरोज गुर्जर एवं एम एम वर्मा सहित महाविद्यालय के अन्य संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों में वित्तीय समझ विकसित करने एवं उन्हें आर्थिक रूप से जागरूक एवं सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

