सिंधी भाषा व संस्कृति से जुड़कर प्रशासनिक सेवाओं में आएं युवा–भगत प्रकाश*

 *सिंधी भाषा व संस्कृति से जुड़कर प्रशासनिक सेवाओं में आएं युवा–भगत प्रकाश*





*सिंधु युवाजन मार्गदर्शन एवं मोटीवेशनल सेमीनार आयोजित*


जयपुर। एसएसडी उदय अकादमी काउंसिल नागपुर रजिस्टर्ड की प्रदेश राजस्थान की ईकाई जिला जयपुर की ओर से सिंधी समाज के प्रतिभावान युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं में अपना कैरियर चुनने के उद्देश्य से सिंधु युवाजन मार्गदर्शन एवं मोटीवेशनल सेमीनार रविवार 23 अगस्त को राजधानी जयपुर के बनीपार्क में सिन्धी कॉलोनी स्थित खुदाबादी सोनारा सामुदायिक केन्द्र में आयोजित किया गया। इस सेमीनार में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सेमीनार का उद्घाटन वर्चुअली परम पूजनीय श्री प्रेमप्रकाश मंडलाध्यक्ष सद्गुरू स्वामी भगत प्रकाश महाराज के पावन आर्शीवचन से हुआ। महाराज ने अपने आर्शीवचन में सभी प्रतिभागियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभाशीष प्रदान की। सिंधी भाषा, साहित्य एवं सिंधु संस्कृति के विराट इतिहास को जानने एवं उससे जुड़ने के लिए संदेश दिया। श्री अमरापुर दरबार जयपुर के पूज्य संत मोहन प्रकाश एवं संत मण्ड़ल साई मुकेश साध, संत गुलराज उदासी ने भगवान श्री झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण कर ज्योत प्रज्वलन किया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक चन्द्र प्रकाश खेतानी (एड़वोकेट) ने बताया कि इस समारोह में 125 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मोटीवेशनल सत्र का शुभारम्भ यूपीएससी फैकल्टी विशेषज्ञ डॉ. दीक्षिता अजवानी ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को यूपीएससी परीक्षा की तैयारियों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। सुश्री रोमा चांदवानी और गोविन्द मेलवानी (जूनागढ़, गुजरात) ने यूपीएससी परीक्षाओं में वैकल्पिक विषय सिंधी भाषा के रूप में लेने और इस विषय को लेकर प्रतिभागियों को अच्छे परिणाम प्राप्त करने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सेमिनार के दौरान डॉ. सरिता सिंह (सेवानिवृत अतिरिक्त सचिव, भारत सरकार) ने वर्चुअली जुड़कर प्रतिभागियों को साक्षात्कार के बारे में अहम सुझाव दिए। लोहित मतानी (आईपीएस कैडर महाराष्ट्र) ने वुर्चअली जुड़कर अपने अनुभवों द्वारा युवाओं को अनुशासित रहकर धैर्यता पूर्वक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करने के सुझाव दिए। प्रदेशाध्यक्ष रमेश दतवानी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र ज्ञानी ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं दुपट्टा देकर सम्मानित किया। संस्था की ओर से किए गए अथक प्रयासों से वर्ष 2026 की यूपीएससी परीक्षा में 11 सिंधी समाज के प्रतिभावान युवाओं ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा उर्तीण कर अब मुख्य परीक्षा की तैयारीयां कर रहे हैं, जो सिन्धी समाज के लिए गौरव की बात है। प्रदेश सचिव राकेश कृपलानी और जिला अध्यक्ष दीपक वरंदानी ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस सेमिनार में ज्ञानदेव आहूजा, चंदीराम राघानी, गिरधारी मनकनी, प्रमोद कुमार नावानी, गंगाराम पुरूसवानी, अमरलाल गुरबानी, नारायणदास नाजवानी, राकेश कृपलानी, दीपक वरदानी, कमल कुमार वंजानी, गुलाब कोरानी, रतन ऐलानी, तुलसी संगतानी, छब्बलदास नवलानी, नानकराम थावानी, वासुदेव टेकवानी, भगवानदास मोटवानी, कमल आसवानी, मनोज कृपलानी मातृशक्ति में पुष्पा खेतानी, भूमि कृपलानी, उषा वाधवा सहित अन्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने