*महिला उद्यमिता को मिला नया मंच,*
-- कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर। चौडा रास्ता में श्री दिगंबर जैन मंदिर पर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा समाज और नारी शक्ति जीवन और समाज का आधार स्थंभ है।
रक्षाबंधन महोत्सव में 35 आकर्षक स्टॉलों पर महिला उद्यमियों के उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री वास्ते महिलाओं को रोजगार से जोड़ने, उनके हुनर को पहचान दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रक्षाबंधन महोत्सव में विशेष पहल की गई है। महोत्सव के दौरान समाज की महिला उद्यमियों को अपने द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए विशेष मंच उपलब्ध कराया गया है।
प्रबंध समिति के मंत्री सुदीप जी बागड़ा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनके हुनर और प्रतिभा को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। महोत्सव में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उपयोगी, आकर्षक एवं हस्तनिर्मित उत्पादों के 35 स्टॉल लगाए गए हैं।
समाजसेवी जिनेश कुमार जैन ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केवल अवसर देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके उत्पाद खरीदकर और उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करके भी हम उनके स्वावलंबन में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
संयोजिका सुनीला जैन ने बताया कि रक्षाबंधन महोत्सव में विभिन्न प्रकार के आकर्षक उत्पादों के 35 स्टॉल लगाए गए हैं। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे मेले में आएं, महिला उद्यमियों के स्टॉल देखें, उनके उत्पाद खरीदें और महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन की इस पहल के सहभागी बनें।
स्थान
श्री दिगंबर जैन मंदिर, यति यशोदानंदजी
342-43, चौड़ा रास्ता, जयपुर
3 दिवसीय रक्षाबंधन महोत्सव
21 से 23 अगस्त
दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक
पधारें, खरीदारी के साथ महिला उद्यमिता को भी प्रोत्साहन दें।
आपकी एक खरीदारी किसी महिला के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकती है।

