*करथाना से ढाबेश्वर महादेव तक निकली कांवड़ यात्रा का कांग्रेसजनों ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत*
*पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों ने श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन*
निंबाहेड़ा,23 अगस्त (ज़ाकिर हुसैन)
करथाना गांव स्थित महादेव मंदिर से निंबाहेड़ा के प्रसिद्ध ढाबेश्वर महादेव मंदिर तक ग्रामवासियों द्वारा निकाली जा रही पावन कांवड़ यात्रा का रविवार सुबह पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय के पीछे वाले गेट पर कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत-अभिनंदन किया गया। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संपत धाकड़, चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गोपाल आंजना सहित कांग्रेसजनों ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत करते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के साथ भक्ति एवं आस्था में लीन होकर आगे बढ़ रहे थे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया तथा पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कांग्रेसजनों ने कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया और भगवान ढाबेश्वर महादेव से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं सर्वांगीण विकास की प्रार्थना की।
इस अवसर पर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुकेश मेघवाल, स्थानीय निकाय विभाग जिला सचिव शांतिलाल लाड़ना, विक्रम आंजना, रामचंद्र सिंगला, माणक चन्द, अविनाश मोहनपुरिया, जगदीश भांभी, सईद शिवानिया, छोटे खा बैंड वाले, लियाकत अली, छोगालाल तेली, हरिकिशन माली, केशुनाथ, नारायण रेबारी, कान्हा किर, अनिल मीणा, सुरेश थापा, देवीलाल मेघवाल, मुकुंद मेघवाल, प्रिंस पारीख, संजय सहित कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

