मनोचिकित्सा केंद्र की मरीज सेवा को बेहतर बनाने पर मंथन, योगेश कुमार गुर्जर बने संयोजक
जयपुर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह चौधरी ने योगेश कुमार गुर्जर को मनोचिकित्सा केंद्र, जयपुर का संयोजक मनोनीत किया। इस अवसर पर अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की गई। इस संबंध में अस्पताल के अधीक्षक योगेश सतीजा एवं उप अधीक्षक आशीष सक्सेना से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग अधीक्षक कल्याण सहाय, कैलाश शर्मा, महेंद्र सिंह, विनोद शर्मा, अशोक खाटूवाले, सीताराम गुर्जर, देवेंद्र, विपिन, धर्मेंद्र, भावना, आशा, स्वीटी और पूजा सहित अस्पताल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मरीजों की सेवा और अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
