आज दिनांक 27/08/2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया
l
राष्ट्रीय खेल दिवस के पावन अवसर पर श्री भगवानदास तोदी महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ सीकर में युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु महाविद्यालय कि NSS इकाई द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद — खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं ने खेलों के प्रति समर्पण, निरंतर परिश्रम तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को समझा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन एस नाथावथ ने अपने प्रेरणादायी विचारों एवं अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा करते हुए उन्हें खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्री घनश्याम वर्मा ने किया और महाविद्यालय स्टाफ में श्री नरेश शर्मा व श्री महेश प्रजापत का विशेष सहयोग रहा
