*जवाहर नवोदय विद्यालय पाटन में नवोदय स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया*
*पाटन सीकर:-जवाहर नवोदय विद्यालय पाटन में *नवोदय स्थापना दिवस* बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया*
रिपोर्टर:-- (शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय पाल लांबा पुलिस महानिरीक्षक, राजस्थान पुलिस रहे।
*कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:*
- विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा *सांस्कृतिक कार्यक्रम* प्रस्तुत किए गए।
- *NEET 2026* में चयनित विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को *नवोदय अल्यूमनाई सोसायटी सीकर* की ओर से सम्मानित किया गया।
- मुख्य अतिथि श्री अजय पाल लांबा ने बच्चों को *प्रेरणादायक उद्बोधन* दिया। उन्होंने अपने विद्यालय जीवन को याद करते हुए अपने अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए। विद्यार्थियों को बताया कि अनुशासित जीवन के साथ किस तरह से सफलता के मुकाम तक पहुंचा जा सकता है। नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी होते हैं। नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। यहां से निकले विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। श्री लाम्बा जी ने बताया कि आप किसी भी क्षेत्र में जाये कुछ भी बने लेकिन अच्छा नागरिक जरूर बने। विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप किसी भी महापुरुष को अपना आदर्श मानते हुए उनके जीवनमूल्यों को अपने जीवन मे आत्मसात करते हुए आगे बढ़ें। श्री लाम्बा जी ने विद्यार्थियों से कहा की अध्ययन से सरल कार्य दुनिया मे कुछ नही है। इसलिए पुस्तकों का अध्ययन मन से करें।
• अपने संबोधन के बाद अजयपाल लाम्बा जी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उनसे विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए हर प्रश्न का उन्होंने बहुत ही सरल और सहज भाव से उत्तर दिया।
- इसके पश्चात विद्यालय परिसर में एक नवोदयन एक पेड़ अभियान-2026 के तहत *पौधारोपण कार्यक्रम* आयोजित किया गया, जिसमें अल्मनाई सदस्यों द्वारा पौधे लगाए गए।
- अल्मनाई सोसायटी की ओर से सभी बच्चों को *मिठाई वितरित* की गई।
*विद्यालय के प्राचार्य नारायण सिंह* * ने समस्त एलुमनी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नवोदय एलुमनी सोसायटी सीकर के द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय के एलुमनी द्वारा विद्यालय के हित में निरंतर जो सकारात्मक कार्य किया जा रहे हैं वह सराहनीय है ।
*नवोदय एल्यूमिनी समिति सीकर के अध्यक्ष श्री रफीक खान* ने विद्यालय परिवार एवं समस्त एल्यूमिनी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए विद्यालय परिवार एवं उपस्थित एल्यूमिनी का आभार जाते उन्होंने विद्यालय परिवार को एल्युमिनी समिति की तरफ से आश्वस्त किया कि इस प्रकार के *मोटिवेशनल सेमिनार कार्यक्रम* समिति द्वारा समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।
*विद्यार्थी के विद्यालय अपने आइडियल एल्यूमनाई अजय पाल जी लांबा को अपने बीच पाकर बहुत ही उत्साहित नजर आए*।
*कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख जन*
सोसायटी कोषाध्यक्ष बिहारी मूंड, कार्यकारिणी सदस्य शंकर धालीवाल प्रदीप बगड़िया ,राजस्थान ऊर्जा समिति के पूर्व अध्यक्ष, आनंद चौधरी, महेंद्र भांवरिया ,राजेश कटारिया, रामेश्वर भदाला ताराचंद रविंद्र कुमार महेंद्र सैनी ,प्रकाश भाकर ,उदय सिंह मीणा, शिव भगवान खीचड़ ,रियाज खान,मुन्नालाल गढ़वाल, कमलेश बोरख,सोनू* वर्मा,मनफूल धायल नरसिंह वर्मा,राजेंद्र सांई,सुरेश पवार रंजीत कसाना,अनिल रंगेरा, महिपाल सिंह, विनोद गुर्जर, पुष्पेंद्र मीणा,दीपक कुमार,मुकेश सिमर,नरेंद्र कुमार, मुकेश महिच,अनूप यादव,अनुज यादव, कीर्ति कुमावत सहित बड़ी संख्या में नवोदय एल्यू मनाई उपस्थित रहे
