जोश, जज्बे और तिरंगे के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस*

 *जोश, जज्बे और तिरंगे के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस*



*लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने निकाली भव्य हर घर तिरंगा वाहन रैली, युवाओं से किया नशा छोड़ने का आह्वान*


*लक्ष्मणगढ़।* “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय”, “जय जवान-जय किसान” और भारतीय सेना के शौर्य के उद्घोष से शनिवार को लक्ष्मणगढ़ का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ द्वारा 15 अगस्त 2026 को ट्रस्ट कार्यालय सोनू इंटरप्राइजेज, तोदी कॉलेज रोड पर 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही जोश, हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।


*कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ केसरिया कंवर मंदिर के आसपास कार्य करने वाले मजदूर वर्ग, ठेला-गाड़ी चालक, टेंपो चालक, ड्राइवर तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी लोग पंक्तिबद्ध होकर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए।*


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यवसायी एवं समाजसेवी शंकर लाल शर्मा (बडिंया) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के पश्चात “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “जय जवान-जय किसान” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। देश के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों का जोश देखते ही बन रहा था।

इसके पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया। 


*कार्यक्रम की अगली कड़ी में भारत सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत डीजे के साथ भव्य हर घर तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। देशभक्ति गीतों की धुन पर युवाओं और नागरिकों में देशप्रेम का जोश दिखाई दिया। ट्रस्ट कार्यालय से प्रारंभ हुई तिरंगा वाहन रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस ट्रस्ट कार्यालय पहुंची।*


*वापसी पर सभी देशप्रेमी नागरिकों को भारत की आन, बान और शान तिरंगा वितरित किया गया। इसके साथ ही हर घर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। देशभक्ति गीतों पर ट्रस्ट के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा जमकर उत्साह के साथ झूमते नजर आए।*


इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक सुभाष जोशी एवं अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट लक्ष्मणगढ़ द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ट्रस्ट कार्यालय पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। देश को आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए और आजादी की रक्षा आन शान के साथ करना प्रत्येक नागरिकता कर्तव्य है।


*युवाओं से किया नशा छोड़ने का आह्वान*

*स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने समाज और विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि नशा देश के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। नशे की गिरफ्त में आकर युवा अपनी प्रतिभा और भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं, जबकि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति है।*


*ट्रस्ट ने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे का त्याग करें, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाएं और देश के गौरव को बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं। स्वतंत्रता दिवस पर दिया गया यह संदेश कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।*


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शंकर लाल शर्मा (बडिंया), ट्रस्ट संरक्षक सुभाष जोशी, प्रकाश पासोरिया, दीनदयाल जोशी, गिरधारी लाल जाजोदिया, अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत सहित पिंटू सुरेका, नासिर तगाला, पवन कस्वा, बीजू डीजे वाला, गोरधन कुमावत, शशि प्रकाश कुमावत, दिलीप कुमावत, चौथमल कुमावत, श्रीराम कुमावत, सुनील माटोलिया, खालिद कायमखानी, जाकिर तेली, अयूब लाला तेली, जितेंद्र कुमावत, बजरंग लाल कुमावत, धीरेंद्र कुमावत, साक्षी कुमावत, गीता देवी कुमावत, दिव्यांशु माटोलिया, सुमित माटोलिया, लक्षिता शर्मा सहित अनेक देशप्रेमी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


*लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट का यह स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, सामाजिक समरसता, हर घर तिरंगा और नशामुक्त युवा भारत का संदेश देते हुए एक यादगार आयोजन बन गया।*

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने