*80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा ने बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में सहभागिता कर तिरंगा फहराया एवं राष्ट्रध्वज को सलामी दी*
रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा की यह पावन राष्ट्रीय पर्व हमें राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों के त्याग, साहस और बलिदान का स्मरण कराता है। उनके अदम्य साहस और अमर बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा के प्रति हमारा संकल्प और भी दृढ़ होता है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राजस्थान आज विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करते हुए ‘विकसित भारत’ के साथ ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
जय हिंद! जय भारत! जय भारत!

