राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - स्कूलों में जंक फूड पर पूरी रोक, 50 मीटर दायरे में भी बिक्री बंद*

 *राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - स्कूलों में जंक फूड पर पूरी रोक, 50 मीटर दायरे में भी बिक्री बंद*


रिपोर्टर:-(शिंभू सिंह शेखावत) 

*जयपुर।* राजस्थान हाईकोर्ट की जस्टिस अनूप कुमार ढंड की बेंच ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने स्कूलों के भीतर और बाहर जंक फूड की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है।


*मुख्य निर्देश इस प्रकार हैं: -*


*50 मीटर में बिक्री पर प्रतिबंध:* स्कूल कैंटीन और स्कूल गेट से 50 मीटर के दायरे में चिप्स, कोल्ड ड्रिंक (कार्बोनेटेड ड्रिंक्स), ट्रांस-फैट वाले बेकरी उत्पाद और हाई फैट-शुगर-सॉल्ट (HFSS) जंक फूड नहीं बेचे जा सकेंगे।


*खाद्य सुरक्षा समिति का गठन:* हर स्कूल को 4 सप्ताह में 'स्कूल खाद्य सुरक्षा और पोषण समिति' बनानी होगी, जिसमें शिक्षक, अभिभावक और छात्र प्रतिनिधि होंगे।


*मेन्यू बोर्ड अनिवार्य:* 8 सप्ताह के भीतर कैंटीन में कैलोरी, सामग्री और पोषण की पूरी जानकारी वाला मेन्यू बोर्ड लगाना होगा।


*हर महीने निरीक्षण:* जिला कलेक्टर और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों (BEO) को हर महीने स्कूलों का निरीक्षण कर पालना सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।


कोर्ट ने बच्चों में बढ़ते मोबाइल स्क्रीन टाइम और उसके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पर भी गंभीर चिंता जताई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने