नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 4 में सर्व समाज भाईचारा कमेटी का गठन, 500 लोगों ने दिया समर्थन
जयपुर। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 4 में सर्व समाज भाईचारा कमेटी की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन बीआर पैराडाइज, लोहा मंडी रोड पर किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड नंबर 4 से पार्षद प्रत्याशी श्रीमती आरती अशोक पांडे ने किया।
कार्यक्रम में वार्ड के विभिन्न समाजों एवं वर्गों के लोगों की सहभागिता रही। इस दौरान लगभग 500 लोगों की सर्व समाज भाईचारा कमेटी का गठन किया गया। उपस्थित लोगों ने आगामी नगर निगम चुनाव में श्रीमती आरती अशोक पांडे को अपना सहयोग एवं समर्थन देने की बात कही।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वार्ड के विकास, स्वच्छता, सड़क, पानी, बिजली तथा आमजन से जुड़े स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही पार्षद प्रत्याशी श्रीमती आरती अशोक पांडे को चुनाव में विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
