जयपुर में जेवीवीएनएल का कनिष्ठ अभियंता 3,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार*

 

*जयपुर में जेवीवीएनएल का कनिष्ठ अभियंता 3,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार*


रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) जनतंत्र की आवाज, राजस्थान

जयपुर, दिनांक 24.08.2026। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर चतुर्थ, जयपुर इकाई द्वारा आज ट्रैप कार्यवाही करते हुए श्री मनोज कुमार, कनिष्ठ अभियंता, सब स्टेशन जेवीवीएनएल, रामगंज, जयपुर को परिवादी से 3,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। 


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कि ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर चतुर्थ को परिवादी द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई कि उसकी कम्पनी सोलर रिधम एनर्जी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहक  के आवासीय विद्युत कनेक्शन पर 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने के लिए विद्युत विभाग से लोड क्षमता बढ़वाने की एवज में आरोपी श्री मनोज कुमार, कनिष्ठ अभियंता द्वारा दिनांक 14.08.2026 को 5,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग की गई तथा बातचीत के दौरान 3-4 हजार रुपये में सहमति बनी।

मांग की पुष्टि के उपरांत आज दिनांक 24.08.2026 को ए.सी.बी. जयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस श्री ओमप्रकाश मीणा के निर्देशानुसार ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर चतुर्थ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक श्री रामजी लाल मय टीम द्वारा ट्रैप कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी को परिवादी से 3,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों  गिरफ्तार किया गया। रिश्वत राशि बरामद की जा चुकी है। प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


 आरोपी से पूछताछ एवं अग्रिम कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।



-किसी व्यक्ति के विरुद्ध एसीबी में प्रकरण ( अभियोग, प्राथमिक जांच, परिवाद आदि)  दर्ज होने पर  , ACB से सीधे संपर्क कर अपना पक्ष/स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जा सकता है

 प्रस्तुत स्पष्टीकरण  के ACB द्वारा विस्तृत विश्लेषण के उपरांत ही अनुसंधान में निर्णय लिया जाना ACB की कार्य प्रणाली का हिस्सा है 

यह जानकारी एसीबी के डर से धोखाधड़ी आदि के शिकार होने की संभावना के संदर्भ में महत्वपूर्ण है .


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की  हेल्पलाइन नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन हेल्पलाइन नंबर 9413502 834 पर 24 * 7 संपर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी  आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने