नीमकाथाना नगर पालिका का 3 दिन में सफाई-चारदीवारी का आदेश, जनता बोली "ये तुगलकी फरमान*

 *नीमकाथाना नगर पालिका का 3 दिन में सफाई-चारदीवारी का आदेश, जनता बोली "ये तुगलकी फरमान*


रिपोर्टर:- (शिंभू सिंह शेखावत)जनतंत्र की आवाज, राजस्थान 

*नीमकाथाना 08 अगस्त!* नगर पालिका नीमकाथाना द्वारा खाली भूखण्डों की सफाई और चारदीवारी को लेकर जारी किया गया 3 दिवसीय आदेश शहर में चर्चा का विषय बन गया है। नगर पालिका ने नोटिस में कहा है कि क्षेत्र के समस्त भू-स्वामी जिनके खाली प्लॉटों में गंदगी, झाड़ियाँ या मलबा पड़ा है, वे सूचना प्रकाशन के 3 दिन के भीतर सफाई करवाएं। साथ ही जिन प्लॉटों की चारदीवारी नहीं बनी है, वहां भी 3 दिन में निर्माण कार्य शुरू करें। ऐसा न करने पर संबंधित भूखण्ड के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और होने वाला खर्च भू-स्वामी से वसूला जाएगा।  


*हालांकि आदेश कानून के दायरे में बताया जा रहा है, लेकिन शहरवासी इसे "तुगलकी फरमान" करार दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी आधा शहर अतिक्रमण के कारण ढहाया गया है। जिन लोगों को बेघर किया गया है, उन्हें बसने में वर्षों लग जाएंगे। ऐसे में जिनके पास प्लॉट हैं उनसे 3 दिन में चारदीवारी करवाना अव्यवहारिक है


*एक पत्रकार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमण पर कार्रवाई तो कानून के तहत की, लेकिन मास्टर प्लान अब तक लागू नहीं हुआ। ऐसे हालात में अचानक 3 दिन का अल्टीमेटम देना जनता पर अतिरिक्त दबाव है.!!*  

 

नगर पालिका के आदेश के अनुसार, यह कदम प्लॉटों में कचरा फेंकने और गंदगी फैलाने की समस्या रोकने के लिए उठाया गया है। निर्धारित समय में सफाई व चारदीवारी शुरू न करने पर पालिका नियमानुसार कार्रवाई करेगी।  


फिलहाल शहर में इस आदेश को लेकर नाराजगी है और लोगों का मानना है कि इस तरह के आदेशों के लिए अभी समय उचित नहीं था।

*ऐसा एक भूखंड वार्ड नंबर 16,राजपूतों की कोटडी में  शंकर लाल शर्मा के मकान के पीछे है*।


 *जिला सीकर के ब्यूरो चीफ ने नगर पालिका नीमकाथाना के EO को फोन पर फोन करते रहे लेकिन उन्होंने फोन का कोई जवाब नहीं दिया*।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने