मनीष कुमावत के नेतृत्व में थोई का 17 सदस्यीय दल 17वें राज्य स्तरीय एडवेंचर शिविर में शानदार प्रदर्शन
सीकर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, मंडल मुख्यालय अजमेर के तत्वावधान में 5 से 9 अगस्त 2026 तक पुष्कर घाटी, अजमेर में आयोजित 17वें राज्य स्तरीय एडवेंचर प्रशिक्षण शिविर में संस्कार पब्लिक स्कूल, थोई के 17 सदस्यीय दल ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। स्थानीय संघ थोई का दल स्काउट मास्टर मनीष कुमावत के नेतृत्व में शिविर के लिए रवाना हुआ तथा सफलतापूर्वक शिविर पूर्ण कर लौटा।
दल में कंचन कुमावत, वर्षा सारस्वत, विक्की कालोया, अनिकेत कुमावत, गर्वित कुमावत, नक्ष शर्मा, नक्ष चौधरी, अक्षत शर्मा, हिमांशु गंगवाल, निखिल, रामप्रकाश बंजारा, करण बंजारा, तनुज सिमोदिया, शुभम, राजेश कुमार सैनी एवं प्रियंशी टेलर सहित दल के नेतृत्वकर्ता शामिल रहे।
शिविर का उद्घाटन राज्य संगठन आयुक्त पूरन सिंह शेखावत ने किया। शिविर संचालन शैलेश पैलोड ने किया। इंस्ट्रक्टर सुरेश छावा, धीरज सोनी, दिलकुश माली एवं राहुल गोदारा ने प्रतिभागियों को विभिन्न साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। गाइड कैप्टन डॉ. पूजा शर्मा ने भी दल के साथ सहभागिता की।
शिविर के दौरान स्काउट-गाइड ने एयर गन, वाइंड ट्रेल, बैलेंस बीम, मंकी ब्रिज, कमांडो क्रॉसिंग, कलर गेम, कमांडो हार्ड कोर्स, लेजर क्रॉसिंग, टायर टनल, तीरंदाजी, जले गिराना, रिंग फंसाना, बोरी दौड़, मल्लखंभ, चम्मच दौड़, टायर जंप, मंकी क्रॉल, हॉरिजेंटल बार, टंचिंग पॉइंट, टायर वॉल, पेड़ पर चढ़ना, हैंगिंग टायर, घुड़सवारी, सफारी, तिलक लगाना, सामग्री पहचान, रैपेलिंग/रॉक क्लाइम्बिंग, जिप लाइन, कमांडो ट्रेनिंग एवं साहसिक हाइक सहित करीब 30 रोमांचक गतिविधियों में प्रशिक्षण एवं अभ्यास किया।
इन साहसिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में साहस, आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित हुई। शिविर में प्राप्त अनुभव प्रतिभागियों के लिए यादगार रहे।
इस अवसर पर सीकर सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा, सीओ गाइड आचू मीणा एवं प्रभारी कमिश्नर हीरालाल सैनी ने दल को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। युवा सचिव राम प्रसाद भास्कर ने भी दल के सभी सदस्यों को बधाई दी।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ थोई के सचिव सुवालाल कुमावत एवं सहायक सचिव घासी राम वर्मा ने दल के सभी सदस्यों को सफलतापूर्वक एडवेंचर शिविर पूर्ण करने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के साहसिक शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संस्कार पब्लिक स्कूल, थोई के प्रधानाचार्य मोहित बंसल ने पूरे दल को बधाई देते हुए कहा कि स्काउटिंग एवं साहसिक गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में स्काउटिंग एवं इस प्रकार की साहसिक गतिविधियों को आगे भी बढ़-चढ़कर आयोजित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं क्षमताओं को निखारने के अधिक अवसर मिल सकें। विनोद दत्त जोशी सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट स्काउट अजमेर मंडल ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए सभी स्काउट गाइड दल का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
दल के सफलतापूर्वक शिविर पूरा कर लौटने पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
