सब्जी की आड़ में नशे का कारोबार
गजसिंहपुर16 हजार नशीली टैबलेट के साथ 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
----
श्रीगंगानगर। नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए औषध नियंत्रक अधिकारी, श्रीगंगानगर नेराजेंद्र अरोड़ा उर्फ गगगी पुत्र राजकुमार, उम्र 55 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 16 हजार नशीली टैबलेट बरामद हुई हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी सब्जी की आड़ में नशीली गोलियों की बिक्री कर रहा था। कार्रवाई में थाना प्रभारी शालू विश्नोई की विशेष टीम की अहम भूमिका रही।
नशे की इतनी बड़ी खेप बरामद होने से नशीली दवाओं के नेटवर्क पर सवाल खड़े हुए हैं। जांच में टैबलेट की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।
