वार्ड 137 में आमिर उस्मानी ने मजबूती से ठोकी कांग्रेस टिकट की दावेदारी

 वार्ड 137 में आमिर उस्मानी ने मजबूती से ठोकी कांग्रेस टिकट की दावेदारी 



आरआर तिवारी और ब्लॉक अध्यक्ष जावेद सेठी को सौंपा बायोडाटा, कांग्रेस से टिकट की मांग


जयपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 137 में कांग्रेस की टिकट को लेकर दावेदारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आमिर उस्मानी ने पूर्व जयपुर जिला अध्यक्ष एवं हवा महल विधानसभा प्रत्याशी आरआर तिवारी तथा ब्लॉक अध्यक्ष जावेद सेठी को अपना बायोडाटा सौंपकर वार्ड 137 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश की। आमिर उस्मानी ने पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी दावेदारी रखते हुए वार्ड में संगठन को मजबूत करने और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। बायोडाटा सौंपने के दौरान समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से भी उनकी दावेदारी को लेकर उत्साह नजर आया। वार्ड 137 में टिकट को लेकर कई नाम सामने आने के बाद अब राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व किस दावेदार पर भरोसा जताता है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने