कन्या महाविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त
स्थानीय राजकीय कन्या महाविद्यालय, कोटखावदा में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार स्नातक प्रथम वर्ष में ऑफलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 है। जिन छात्राओं ने अभी तक प्रवेश नहीं लिया है, वे निर्धारित तिथि तक महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में महाविद्यालय में हिंदी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, गृह विज्ञान, भूगोल, राजनीति विज्ञान तथा इतिहास विषय संचालित किए जा रहे हैं। छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के अवसर भी प्रदान किए जाते हैं। प्रवेश प्रक्रिया तथा अन्य जानकारियों के लिए इच्छुक छात्राएँ महाविद्यालय परिसर में संपर्क कर सकती हैं।
