राजलक्ष्मी बैंक लोन घोटाले में बड़ा एक्शन, पति-पत्नी गिरफ्तार, दोनों पर था 10-10 हजार का इनाम

 राजलक्ष्मी बैंक लोन घोटाले में बड़ा एक्शन, पति-पत्नी गिरफ्तार, दोनों पर था 10-10 हजार का इनाम


जयपुर। माणक चौक थाना पुलिस ने राजलक्ष्मी बैंक लोन घोटाले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी प्रमोद और सिंधु को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों पर पुलिस की ओर से 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। यह कार्रवाई डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा के निर्देश पर की गई। वहीं ADCP आलोक सिंघल और ACP पीयूष कविया के सुपरविजन में तथा SHO राकेश ख्यालिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, राजलक्ष्मी बैंक लोन घोटाले से जुड़े मामले में दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए दोनों को दबोच लिया। कार्रवाई में कांस्टेबल गिरधर सिंह की विशेष भूमिका रही। टीम में हेड कांस्टेबल मालीराम, राजेश्वरी, श्यामलाल, गिरधर सिंह, विक्रम, अजय और मंजीत शामिल रहे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में घोटाले से जुड़े अन्य लोगों और पूरे मामले की कड़ियों के सामने आने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने